भाजपा का पारदर्शी है नेतृत्व इस लिए जनता का है विश्वास। अरुण पाठक

Spread the love

भारतीय राजनीति के इतिहास में अजात शत्रु के रूप में पहचाने जाते हैं अटल जी – दिलीप पटेल


सुशासन दिवस के रूप में मना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती


भाजपा कार्यालय गुलाब बाग और दक्षिणी विधानसभा में हुआ गोष्ठी का आयोजन


अनंत पत्र

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर द्वारा सोमवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर वक्ता, कुशल पत्रकार व कुशल राजनीतिज्ञ के ज्ञाता रहे अटल बिहारी वाजपेयी जी के 99वें जन्म जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यालय गुलाब बाग सिगरा एवं दक्षिणी विधानसभा द्वारा नीचीबाग कार्यालय पर “सुशासन दिवस” पर संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी प्रभारी व एमएलसी अरुण पाठक रहे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी पार्टी के संस्थापकों में से एक थे। अटल जी सन 1968 से 1973 तक भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने कहा कि सुशासन क्या है, कैसे मनाते हैं और हमारी भूमिका क्या होनी चाहिए ? इस पर उन्होंने कहा कि अटल जी वाक्पटुता में पूरा मैसेज देते थे। उन्होंने लाहौर बस सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि बस सेवा के दौरान पाकिस्तान की एक महिला पत्रकार ने उसे समय अटल जी से पूछा कि आप भी कुंवारे में भी कुंवारी शादी का प्रस्ताव दिया। इस पर उसे महिला पत्रकार ने दहेज में कश्मीर देने को बोला। इस पर अटल जी ने कहा कि शादी में कर लूंगा मगर दहेज में पूरा पाकिस्तान लूंगा। अटल जी ही ऐसे प्रथम व्यक्ति रहे जो विदेश मंत्री होते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ में अपना उद्बोधन हिंदी में दिया था।
उन्होंने कहा कि 1998 में जी स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की नींव श्रद्धा अटल जी ने रखी थी, उसे आगे बढ़ते हुए 2014 में मोदी जी ने एक्सप्रेस वे और सड़कों का जाल बिछा दिया।
पोखरण परमाणु परीक्षण के पश्चात भारत ऊंचाइयों पर आगे बढ़ता गया। अटल जी ने भारत को ऊंचाइयों पर ले जाने का जो शुरुआत किया उसे और भी विकसित भारत बनाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास के साथ पीएम मोदी जी आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सुशासन यही है कि सरकार की जनन नेशन पारदर्शी व्यवस्था को जन-जन तक पहुंचना है। हमें संकल्पित होना पड़ेगा और पार्टी का नेतृत्व की अपेक्षाओं पर हमें प्राप्त दायित्व को पूरा करना होगा। भाजपा का नेतृत्व पारदर्शी है इसलिए जनता का पूरा विश्वास है।
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के इतिहास में आजाद शत्रु के रूप में पहचाने जाते हैं। देश और राष्ट्रहित में अपना जीवन समर्पित कर दिया और 1951 में जनसंख्या के भी संस्थापक सदस्य रहे और 1980 में भाजपा के भी संस्थापक सदस्य रहे हैं। मजबूत रक्षा व विदेश नीति के कारण ही कारगिल विजय प्राप्त हो सका।
अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि अटल जी के ही नेतृत्व में स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के तहत सड़कों का जाल बिछाने का कार्य प्रारंभ किया गया था।
संगोष्ठी के पूर्व अतिथियों ने पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की चित्र पर पुष्प अर्पित किया तत्पश्चात अतिथियों को अंग वस्त्रम् प्रदान किया गया।
संगोष्ठी का कुशल संचालन संयोजक व महानगर कोषाध्यक्ष डॉ रचना अग्रवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष डॉ गीता शास्त्री ने किया।
इस दौरान मुख्य रूप से नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, आत्मा विशेश्वर अभिषेक मिश्रा, डॉक्टर गीता शास्त्री, डॉ रचना अग्रवाल, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, मंडल अध्यक्षगण अभिषेक वर्मा गोपाल, कमलेश सोनकर, गोपाल जी गुप्ता, मधुप सिंह, किशन कनौजिया, रवि राय हिलमिल, ऋतिक मिश्रा, कुसुम पटेल प्रज्ञा पांडे प्रीति पुरोहित मीरा गुप्ता सरिका गुप्ता, ऊषा अग्रहरि सहित पार्षद सिंधु सोनकर, दिनेश यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


दक्षिणी विधानसभा में भी हुआ गोष्ठी का आयोजन


दक्षिणी विधानसभा द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नीचीबाग पर भी सुशासन दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी एवं पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
गोष्ठी में दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व हिमालय के भारतीय ऊंचा था वे एक सफल राजनेता थे जिम राजनीति के तमाम गुण मौजूद थे भारतीय राजनीति में एक से बढ़कर एक नेता जो अपने गुना के कारण अमर हुए और आज भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं लेकिन अटल बिहारी वाजपेई एक ऐसे नेता थे जो अपनी तरह के एकमात्र नेता थे।
दक्षिणी विधानसभा में भी गोष्ठी की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने किया। संचालन मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *