चौधरी चरण सिंह को मिले भारत रत्न।लोकदल

Spread the love

अनंत पत्र
लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने मंगलवार को कहा कि देश के पुर्व प्रधानमंत्री,किसानों के मशिहा स्व चौधरी चरण सिंह सच्चे गांधीवादी, लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नेता थे।
उन्होंने देश भर में भाईचारा और सामाजिक न्याय आंदोलनों को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकाल के दौरान मंडल आयोग और अल्पसंख्यक आयोग भी स्थापित किए थे।
उन्हे“पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक, हेमवती नंदन बहुगुणा, कर्पूरी ठाकुर, जॉर्ज फर्नांडीज, राज नारायण, मधु लिमए, पीलू मोदी, मुलायम सिंह यादव और शरद यादव सहित कई बड़े नेता चौधरी चरण सिंह को अपना नेता मानते थे। उनके द्वारा स्थापित“लोकदल देश के प्रधानमंत्री से यह मांग करता है कि 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती से पुर्व केंद्र सरकार चौधरी साहब की भारत रत्न देने की घोषणा करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *