ट्रान्सफार्मर जल जाने से पानी का हुआ संकट-आक्रोषित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

संजय चौरसिया

लोहता। स्थानी थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में पकवा ऑटो स्टैंड के पास रविवार सुबह ग्रामीणों ने कोटवा लहरतारा मार्ग को जाम कर दिया। बताया जाता है कि कोटवा पकवा मोहल्ले में एक हफ्ते में तीन बार ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगो को अंधेरे में रहने के साथ पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। व्यापार मंडल के लोगो ने ने विद्युत विभाग के कोटवा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। व्यापार मंडल के लोगो ने बताया कि ओवरलोड की समस्या से ट्रांसफार्मर कई बार जल जा रही है जिसकी जानकारी विद्युत विभाग के लोगो को दिया जा चुका था,जिसके बाद इस समस्या का समाधान नहीं होने से ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर फिर जल गया। रविवार को नाराज ग्रामीणों ने कोटवा लहरतारा मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जेई से फोन द्वारा वार्ता करते हुए समस्या का समाधान का निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में शामिल मुख्य रूप से सुधांशु पटेल,मुस्तकीम,मुस्तफा,मंगला पटेल,महमूद,मुमताज,गुड्डू सिंह कोयला,दिनेश गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *