घूसखोर दरोगा रिश्वत लेते हुये एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Spread the love

वाराणसी। वर्दी के पीछे छुपे रिश्वत खोर दरोगा घूस लेना भारी पड़ गया। वाराणसी की एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को मंडुआडीह थाने के मड़ौली चौकी प्रभारी अजय कुमार यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि भेलूपुर थाना क्षेत्र के संत गोपालनगर निवासी किशनदास खन्ना ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी का मुकदमा गत दिनों मंडुवाडीह थाने में दर्ज कराया था। मामला मड़ौली चौकी क्षेत्र का होने के कारण स्थानीय चौकी प्रभारी अजय यादव को केस की विवेचना दी गई। अजय यादव ने विवेचना में आरोपी के खिलाफ धारा बढ़ाने और केस को मजबूत करने के नाम पर 25 हजार रुपए घूस की मांग की थी। जब वादी ने रुपये देने से इंकार तो चौकी प्रभारी अजय यादव ने फाइनल रिपोर्ट लगाने की बात कह धमकाना शुरू कर दिया। इस पर किशनदास ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी यूनिट से संपर्क किया और पूरी बात बताई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने किशनदास को केमिकल लगे हुए 25 हजार रुपये के नोट दिए। चौकी प्रभारी अजय यादव ने नोट पकड़ा ही था कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी यूनिट के प्रभारी नीरज कुमार सिंह की टीम ने उसे दबोच लिया। कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी दरोगा के हवालात में डाला गया है। आज उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *