
मिर्जामुराद। स्थानीय थाने में वांछित दुराचार केे आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
क्षेत्र स्थित एक गाँव से एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसला भगा ले जाने व दुराचार के आरोप में वांछित अभियुक्त को मिर्जामुराद पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के रखौना रिंग रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी आनन्द कुमार चौरसिया ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त नितेश कुमार पटेल निवासी विरभानपुर(राजातालाब)के खिलाफ अपहरण व पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज है।विधिक कारवाई कर जेल भेज दिया गया।