
अनंत पत्र
वाराणसी। गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के दिन केराकतपुर लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में वैदिक काल से चली आरही आश्रम शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत मनाए जाने वाले गुरु पूर्णिमा पर्व को ध्यान में रखते हुए गुरु अभिनंदन एवम सम्मान की परंपरा का निर्वहन विद्यालय के छात्रों द्वारा किया गया। इस परंपरा को आत्मसात करते हुए छात्रों द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षकों का सम्मान उन्हें तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा करके किया गया जो इस बात का प्रमाण है कि आज की पीढ़ी भी अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान का भाव रखती है ।विधालय के निदेशक अमित पांडेय ने इस अवसर पर छात्रों को संदेश दिया की हमारे प्रथम गुरु हमारे माता-पिता है उसके बाद दूसरा स्थान शिक्षकों का और तत्पश्चात उस समाज का है जिसमे रह कर हम जीवन के सभी आयामों के मध्यम से शिक्षा प्राप्त करते है। इस क्रम में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका स्वयं हमारे जीवन की है जो हर कदम पर हमको नए अनुभवों से परिचित करता है। इसलिए मानव जीवन अनमोल है और हमे इसके लिए ईश्वर का सदैव धन्यवाद करना चाहिए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना मौर्या ने बताया कि हमारे विद्यालय का ध्येय छात्रों को मात्र किताबी ज्ञान से परिचित करना नहीं बल्कि व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ मूल्यों और संस्कारों की शिक्षा देना भी है।