
अनंत पत्र
वाराणसी। महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने और उन्हें आवश्यक कानूनी व सामाजिक सहायता के विषय में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर विश्व ज्योति जनसंचार समिति की ओर से क्षेत्र के पंडितपुर गांव में शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस दौरान समिति के प्रशिक्षक प्रमोद पटेल ने महिलाओं के अधिकारों पर गहन चर्चा करते हुए उन्होंने कानूनी संरचनाओं, सामाजिक न्याय और महिलाओं को उनके हक दिलाने में जागरूकता की भूमिका पर प्रकाश डाला।
तो वहीं शर्मिला देवी ने महिला हिंसा और उससे बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर महिलाओं को किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
महिलाओं ने गांव में महिला अधिकार जागरूकता रैली भी निकाली।
इस दौरान पंडितपुर, रमसीपुर, फरीदपुर गांव की महिलाओं ने प्रतिभाग करते हुए प्रशिक्षण को उपयोगी बताया। कार्यशाला में सुनिभि, सोनी, सकीला, सीमा, राजू आदि थे।