
अनंत पत्र
पिंडरा (वाराणसी)। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के पिंडरा तहसील क्षेत्र में सड़क का पुनर्निर्माण पीडब्लूडी और ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था जो मानक विहीन होने पर ग्रामीणों ने विरोध किया। पूर्व प्रधान देवनाथ प्रजापति और किसान नेता धनंजय सिंह के नेतृत्व में मानक विहीन खराब गुडवत्ता से सड़क निर्माण का आरोप लगाते हुए दर्जनों ग्रामीण सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा के निर्देश पर तहसीलदार और नायब राधेश्याम यादव मौके पर पहुँचे,गुड़वत्ता पुर्ण सड़क निर्माण का आश्वासन देकर विरोध प्रदर्शन समाप्त कराया। तहशीलदार विकास कुमार पान्डेय ने ग्रामीणों से कहा कि सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप होगा। विरोध के दौरान किसान नेता धनंजय सिंह पूर्व प्रधान देवनाथ प्रजापति सहित ग्रामीण मौजूद रहे।